|
जयपुर. राज्यपाल एस.के. सिंह ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री मख्दूम शाह महमूद कुरैशी से पूछा कि वहां आईएसआई पर अंकुश लगाने के क्या प्रयास किए गए हैं। कुरैशी ने कहा कि हमें एकता का उदाहरण दुनिया के सामने पेश करना होगा। कुरैशी ने करीब डेढ़ घंटे तक राज्यपाल से विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
राजभवन के अनुसार कुरैशी के साथ पाकिस्तान के उच्चयुक्त शाहिद मलिक, अतिरिक्त सचिव (दक्षिण एशिया) एजाज अहमद चौधरी, अतिरिक्त सचिव (विदेश मंत्रालय) नूरमोहम्मद जादमानी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
राज्यपाल ने कहा कि दक्षिण एशिया के देशों में एकता बढ़ाने के लिए व्यापार, नॉलेज सोसायटी, विश्वविद्यालयों में शिक्षा के आदान-प्रदान को बढ़ाने की जरूरत है। इससे गरीबी की तस्वीर बदलेगी और क्षमताएं उभरकर सामने आएंगी। वित्तीय संकट और आतंकवाद के मामलों में एकता बढ़ाए बिना कोई समाधान नहीं निकलेगा।