Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

केन्द्र की नीतियों पर गरजे सिद्धू

जयपुर. पूर्व क्रिकेटर व भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को बगरू, झोटवाड़ा, आदर्श नगर व हवामहल में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभाओं में अपने खास अंदाज में केन्द्र की नीतियों की आलोचना करते हुए लोगों को गुदगुदाया भी।

सभा में आए लोगों को सिद्धू ने चिर-परिचित अंदाज में ‘ गुरू’ का संबोधन कर कांग्रेस सरकार की नीतियों से बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था और आतंकवाद के मुद्दों पर कटाक्ष किए, वहीं राजस्थान में भाजपा शासनकाल में सड़कों, नौकरियों, पानी जैसी उपलब्धियों को बखान किया। हंसी के ठहाकों और शेर-शायरी के बीच सिद्धू के भाषणों में आतंकवाद का मुद्दा छाया रहा। इस बीच उन्होंने जोशीले अंदाज में शेरों-शायरी से अपनी बात कही। हालांकि भाषणों में वो राजस्थान सरकार की उपलब्धियों से संबंधित आकड़ों को सही याद नहीं रख पाए।

वाटिका में दिए भाषण में जहां उन्होंने 2 लाख 30 हजार नौकरियां देने की बात कही तो आदर्श नगर आते ही उनके भाषण में भाजपा शासन काल में 8 लाख नौकरियां देने की बात कही। कई जगह ऐसे मौके भी आए भी जब प्रत्याशी अपनी बात पूरी नहीं कर पाए और सिद्धू अपने भाषण का इंतजार करते रहे। आखिरकार हवामहल से भाजपा प्रत्याशी की सभा में पहुंचते-पहुंचते उन्हें 10 बज गए, जिससे वो चंद मिनट ही सभा का संबोधन कर सके।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: