Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र आज

जयपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी शनिवार को अपना चुनाव घोषणा-पत्र जारी करेगी। इस बीच पार्टी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली में स्पष्ट बहुमत मिलने का दावा किया है। भाजपा ने राजस्थान कांग्रेस को चुनौती दी है कि वह अपने 50 साल के और भाजपा के 5 साल के शासन में हुए विकास कार्यो पर लिखित बहस करे।

प्रदेश चुनाव प्रभारी और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने एक सवाल के जवाब में कहा कि चाहे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हों या पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सभी को संयमित भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लिए हल्की भाषा का उपयोग करने की प्रतिक्रिया में ही वसुंधरा राजे ने भी उसी तरह की भाषा का इस्तेमाल किया।

चार दिन राजस्थान पर फोकस
चुनाव प्रचार के अंतिम चार दिन भाजपा राजस्थान पर ही फोकस करेगी। वेंकैया नायडू, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, सांसद रामदास अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर और ओंकारसिंह लखावत ने बताया कि पार्टी राज्य में हुए विकास के नाम पर वोट मांगेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: