Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

गलियों में घूमे फिल्मी सितारे

जयपुर. actor मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार राजीव अरोड़ा के पक्ष में शुक्रवार को फिल्मी सितारों ने वोट मांगे। टोंक रोड पर आयोजित सभा में फिल्मी सितारे चंकी पांडे, मोना सिंह, सेलिना जेटली, अमन वर्मा तथा रोनित रॉय ने आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

फिल्मी सितारे चंकी पांडे ने लोगों को अपने भाषणों से खूब हंसाया। उन्होंने कहा कि जयपुर से उनका पुराना रिश्ता है। उनके रिश्तेदार जयपुर में रहते हैं और राजीव अरोड़ा से उनके नजदीकी संबंध है। उन्होंने लोगों की मांग पर ‘लाल दुपट्टे वाली नाम तो बता’ गाना गाकर सुनाया और लोगों की वाहवाही लूटी।

रोनित रॉय ने लोगों से कांग्रेस के उम्मीदवार को भारी मतों से जिताकर विधानसभा में भेजने की अपील की। फिल्मी अभिनेत्री सेलिना जेटली ने कहा कि जयपुर व यहां की जनता से उनका गहरा लगाव है। मिस इंडिया चुने जाने पर भी जयपुर आई थी।

रोड शो के दौरान रैली में चंकी पांडे ने लोगों से हाथ जोड़कर लोगों से वोट मांगे। रैली टोंक रोड से गोपालपुरा के पास से देवी नगर, बरकत नगर टोंक फाटक, नटराज नगर एवं इमली वाला फाटक क्षेत्रों में निकाली गई। रैली के दौरान जेपी कॉलोनी तक चंकी पांडे ने खुली जीप में घूमकर लोगों से वोट मांगे इसके बाद वह चले गए लेकिन प्रत्याशी का रोड शो चलता रहा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: