Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

शिवपुरी जिले में रिकार्ड मतदान

शिवपुरी. जिले में गुरुवार को 13वीं विधानसभा के लिए हुए मतदान में मतदाताओं ने इस कदर उत्साह दिखाया कि 71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह मतदान रिकार्ड बना गया है।

इससे पूर्व वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में जिले में महज 66. 57 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। इस बार इसकी तुलना में साढ़े चार प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने वोट डालकर लोकतंत्र को मजबूत किया। जिले में कुल मतदाता 8 लाख 22 हजार 485 थे, जिनमें से लगभग पांच लाख 85 हजार मतदाताओं ने वोट डाले।

सर्वाधिक मतदान जिले की सबसे संवेदनशील पिछोर विधानसभा में हुआ है। यहां 78.16 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें 80.34 प्रतिशत पुरुषों और 75.63 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान में दूसरे क्रम पर कोलारस विधानसभा रही। यहां कुल 75.95 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें 75.95 पुरुष और 65.50 फीसदी महिला मतदाता शामिल हैं। जबकि पोहरी विधानसभा में 73.21 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

इसमें 76.23 प्रतिशत पुरुषों और 69.62 प्रतिशत महिला मतदाताओं की भागीदारी रही। इसी प्रकार शिवपुरी विधानसभा में कुल 66.11 प्रतिशत वोट पड़े। इसमें 68.40 प्रतिशत पुरुष और 63.61 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। जबकि करैरा विधानसभा में कुल 63.22 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 68.66 फीसदी पुरुष और 56.65 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इसकी तुलना में वर्ष 2003 में महज 66.57 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। इस बार अधिक मतदान के पीछे एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि विभिन्न दलों द्वारा जातिगत तरीके से प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया था, इसलिए कई जातियों में मतदान का प्रतिशत 98 तक रहने के समाचार हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: