Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

नक्सलियों ने 8 वाहन फूंके

दंतेवाड़ा. नक्सलियों ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे दंतेवाड़ा के कमालूर-कुंडेली मार्ग पर धावा बोलकर सड़क निर्माण में लगे सात वाहन फूंक दिए। बीजापुर के चेरपाल इलाके में भी नक्सलियों ने एक निजी वाहन को आग लगा दी। दंतेवाड़ा से करीब 12 किमी दूर कुंडेली के पास सड़क निर्माण का काम बचेली के पीएसए कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है।

20 से ज्यादा संख्या में पहुंचे हथियारबंद नक्सलियों ने काम कर रहे मजदूरों और ठेकेदार के कर्मचारियों को धमकाया। टैंक से निकाले गए डीजल को गाड़ियों पर छिड़ककर नक्सलियों ने आग लगा दी। आगजनी में तीन टिप्पर, दो डोजर, एक पोकलेन और एक ट्रेलर को नुकसान पहुंचा है।

इनकी कीमत करीब दो करोड़ रुपए है। नक्सलियों ने कर्मचारियों और मजदूरों को धमकी दी है कि यदि सड़क का काम दुबारा शुरू किया तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। एडिशनल एसपी शंकरलाल बघेल ने बताया कि भांसी पुलिस थाने में घटना की रिपोर्ट हो गई है। शुक्रवार सुबह 9.30 हुई एक अन्य घटना में नक्सलियों ने बीजापुर जिले के चेरपाल इलाके में गंगालूर से बीजापुर आ रहे टाटा 407 वाहन को फूंक दिया। वाहन को 40 से ज्यादा नक्सलियों और संघम सदस्यों ने तेमूर नाले के पास रोक लिया। वाहन चालक हेमला राजू और चार अन्य सवारियों को उतारने के बाद आग लगा दी गई। आगजनी का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

कैंप पर फायरिंग
शुक्रवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच माओवादियों ने कोंटा ब्लाक के बंडा बेस कैंप पर फायरिंग की। पुलिस और एसपीओ के जवानों ने तत्काल मोर्चा संभाला और जवाबी गोलियां चलाईं। करीब 15 मिनट चली गोलीबारी के बाद नक्सली भाग गए। माओवादियों ने 12 गोलियां चलाईं, जबकि पुलिस की ओर से 50-60 राउंड चले। फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: