Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

विशेष दस्तों की नजर शहर पर

रायपुर. मुंबई पर आतंकी हमले के बाद अलर्ट पुलिस ने शुक्रवार को भी रेलवे और बस स्टैंड समेत कई जगहों पर चेकिंग की। कुछ संदिग्ध और लावारिस सामान मिला जिसे परीक्षण के बाद संबंधित व्यक्तियों को सौंप दिया गया। होटल ढाबों में बाहर से आकर ठहरने वालों से भी पूछताछ की गई।

हालांकि आज गुरुवार जितनी सख्ती नहीं की गई। कुछ जगहों पर स्निफर डाग घुमाकर औपचारिकता पूरी की गई। एएसपी ट्रैफिक एमआर आहिरे, कोतवाली सीएसपी राजेश अग्रवाल, सिविल लाइंस सीएसपी सुरेश पौराणिक, पुरानीबस्ती सीएसपी आईएच खान समेत कई वरिष्ठ अफसर फोर्स लेकर अपने-अपने इलाके के व्यावसायिक कांप्लेक्स, सार्वजनिक प्रतिष्ठान, पार्किग आदि का बारीकी से जांच-पड़ताल की। लावारिस वस्तुओं के मिलने पर बम डिस्पोजल दस्ते को तस्दीक के लिए बुलाया गया। हालांकि पुलिस को अब तक कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला है, लेकिन मोटर व्हीकल के तहत बड़ी संख्या में कार्रवाई की गई है।

आला अफसरों ने एहतियातन फोर्स को सादी वर्दी में खुफिया निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी अमित कुमार ने बताया कि एसएमएस समेत कई प्रचार माध्यमों के जरिए लोगों को संदिग्ध वस्तुएं और लोगों के प्रति सचेत रहने के लिए जागरुक किया जा रहा है।

गौरतलब है कि पुलिस देर रात तक चौक चौराहे पर आने-जाने वालों को रोकटोक करती रही। जयस्तंभ चौक पर फोर व्हीलर ही नहीं बाइक सवार युवकों से पूछताछ की। एक-एक वाहन की डिक्की खोलकर तलाशी ली गई। सवार लोगों को उतारकर उनके सामान चेक किया गया। कड़ी पूछताछ के बाद ही छोड़ा गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: