Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

केंद्र ने राज्य को किया एलर्ट

रायपुर. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य शासन को निर्देश दिया है कि राज्य के महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी जाए। राज्य की पुलिस को लगातार सतर्क रहने कहा गया है।

मुख्य सचिव पी. जाय उम्मेन ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों की सुरक्षा व्यवस्था का नए सिरे से रिव्यू करने कहा है। पुलिस को सुरक्षा के मामले में विशेष सतर्कता बरतने कहा गया है। मुख्य सचिव के निर्देश पर गृह विभाग के प्रमुख सचिव एनके असवाल ने पुलिस मुख्यालय को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इस आधार पर सभी जिलों की पुलिस को हाईएलर्ट कर दिया गया है। राजधानी समेत प्रमुख शहरों में पुलिस आने-जाने वालों की सघन जांच कर रही है।

एसटीएफ तैयार: डीजीपी
छत्तीसगढ़ के डीजीपी विश्व रंजन ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस को आतंकवादी कार्रवाई से निपटने के लिए आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) बनाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां विशेष कार्रवाई बल (एसटीएफ) को इस तरह के हमलों से निपटने की ट्रेनिंग भी दी गई है।

डीजीपी ने कहा कि मुंबई हमलों के बाद से ही राज्य के इंटलिजेंस को एलर्ट कर दिया गया है। अब तक इस कार्रवाई में छत्तीसगढ़ से कनेक्शन की कोई सूचना नहीं मिली है। पुलिस हालात पर नजर रखे हुए है। शहरों में अगले कुछ दिन तक सख्ती से जांच जारी रहेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: