|
मुंबई. महाराष्ट्र के गृहमंत्री पाटिल ने बताया है कि आतंकवादी पूरी तैयारी के साथ आए थे और उनका मंसूबा कुल 5 हजार लोगों को मारने का था लेकिन हमारे जांबाज सैनिकों ने इनके नापाक मंसूबो पर पानी फेरते हुए यह साबित कर दिया कि हम आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेंगे।
गृहमंत्री ने बताया है कि ताज में सभी आतंकियों का सफाया किया जा चुका है लेकिन ताज में कमांडो के गहन छानबीन के दौरान 8-8 किलो का दो बम बरामद किया गया है। उन्होंने कहा इन बमों का इस्तेमाल आतंकवादी होटल को उड़ाने के इरादे से लाए थे।
ताज में फंसे हुए सभी लोगों को अब पूरी तरह से निकाल लिया गया है और अब अंदर कोई नहीं है लेकिन कमांडो अभी भी हर एक कमरे की तलाशी ले रहे हैं।