Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

..नौसेना को देख तिलक लगाया था

मुंबई. टीवी पर मृत आतंकियों को देखकर शायद आप चौंक गए होंगे कि उनके माथे पर तिलक था और हाथ में मौली (धार्मिक धागा) बंधी थी। ऐसा तो आम तौर पर हिंदू धर्म के अनुयायी करते हैं। लेकिन, इसका रहस्य भी पकड़े गए आतंकी अजमल अमीन ने खोल दिया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अमीन ने जांचकर्ताओं को बताया कि अरब सागर में इन्होंने नौका पर तिलक लगा कर मौली बांध ली थी ताकि नौसेना वाले अगर इन्हें पकड़ने की कोशिश करें तो हिंदू समझ कर भारतीय मानें और आगे जाने दें। उसके अनुसार, नाव पर चार मछुआरों की हत्या करने के बाद इन आतंकियों को वहीं रोली और मौली दोनों मिले। जैसे ही इन्हें तट के पास नौसेना वाले नजर आए इन्होंने जल्दी से दोनों का उपयोग कर लिया।

वैसे, इन्हें किसी ने नहीं रोका और ये कफ परेड के पास ससूल पर उतरने में कामयाब रहे। यहां से ये गेट वे ऑफ इंडिया पहुंचे और आतंकी हमले शुरू किए। आम तौर मछुआरे जब गहरे सागर में जाते हैं, तो पूजा का सामान साथ रखते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: