Breaking News 
bhaskar Web English


HomeSportsCricket Cricket

‘द. एशियाई क्रिकेट पर बुरा असर पड़ेगा’

कराची. पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमाल व सुहैल तनवीर का मानना है कि मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के बाद दक्षिण एशियाई देशों में क्रिकेट पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

दोनों ही खिलाड़ी हमले वाले दिन मुंबई थे। वे चैंपियंस लीग में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने आए थे। तनवीर ने कहा कि पहले से ही कई टीमें इस क्षेत्र में खेलने आने से डरती हैं और ताजा घटना के बाद स्थिति ज्यादा बुरी हो जाएगी।

मुंबई में जो कुछ भी हुआ, वह बुरा था, लेकिन इससे यह स्पष्ट हो गया कि पाक ही एकमात्र ऐसा देश नहीं है, जहां पर आतंकवादी घटना होती हैं। अब तक विदेशी टीमें पाक व श्रीलंका में ही खेलने से कतराती थीं, लेकिन अब यही स्थिति भारत के साथ होने वाली है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: