|
मेलबोर्न. चैम्पियंस लीग स्थगित होने से ऑस्ट्रेलिया को लाखों डॉलर का नुकसान होने की संभावना है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा है कि चैम्पियंस लीग ट्वेंटी-२क् टूर्नामेंट के स्थगित होने से आस्ट्रेलिया को लाखों डॉलर का नुकसान हुआ है।
पचास लाख डॉलर इनामी राशि वाला यह टूर्नामेंट अगले बुधवार से शुरू होना था। भारत,ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के अलावा पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें इसमें भाग लेने वाली थीं। इस चैम्पियनशिप के अगले कार्यक्रम पर विचार विमर्श के लिए आठ दिसम्बर को एक बैठक प्रस्तावित है।ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख समाचार पत्र‘सिडनी मॉìनग हेराल्ड’ ने सदरलैंड के हवाले से लिखा है ‘मुंबई में हुए हमलों ने हर किसी को आहत किया है।
संभव है कि इस चैम्पियनशिप को एक साल के लिए टाल दिया जाए।’उन्होंने कहा कि इस घटना के कारण क्रिकेट के जरिए धन कमाने का एक बढ़िया साधन छूट गया। क्रिकेट आस्ट्रेलिया को भी इसकी वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा ‘हमें लाखों डॉलर का नुकसान हुआ है लेकिन मुंबई की समस्या क्रिकेट से बड़ी है। हम इस समस्या से अवगत हैं।’