Breaking News 
bhaskar Web English


HomeSportsCricket Cricket

आतंकवाद को मात देने के लिए पाक दौरे पर आए भारत : बट्ट

लाहौर. ‘भारतीय क्रिकेट टीम को अगले वर्ष के प्रारंभ में प्रस्तावित पाकिस्तान दौरे पर अवश्य आना चाहिए, ताकि सीमा के दोनों ओर सक्रिय आतंकियों को यह संदेश जाए कि वे अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे।’ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख एजाज बट्ट ने यह बात शुक्रवार रात कही। गौरतलब है कि अगले साल जनवरी-फरवरी में भारत का पाकिस्तान दौरा प्रस्तावित है, लेकिन अभी इस पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं।

पीसीबी प्रमुख बट्ट ने कहा कि हालांकि मुंबई में आतंकी हमलों के बाद पूरे परिदृश्य में नाटकीय बदलाव आया है, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि भारत को यहां अवश्य आना चाहिए। ऐसा करके वे खुद एवं पाक क्रिकेट की मदद भी कर सकेंगे।

पूर्व टेस्ट ओपनर ने कहा कि अब वे 5 दिसंबर को कोलंबो में एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर से मिलेंगे। इस दौरान वे अपने भारतीय समकक्ष को पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में आश्वस्त करने का प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि बट्ट का 2 दिसंबर को भारत जाने का कार्यक्रम था, जहां वे बीसीसीआई के पदाधिकारियों से मिलने वाले थे। लेकिन मुंबई में आतंकी हमलों की वजह से उन्हें अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: