|
अहमदाबाद. गुजरात पुलिस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि उसके पास आतंकवादियों के कुछ ई-मेल आए हैं, जिसमें मुंबई का स्टॉक एक्चेंज और दिल्ली एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया है कि यह ई-मेल डेक्कन मुजाहिदीन नाम से आया है और यह ताज होटल पर हुए हमले के ठीक दूसरे दिन (27.11.08) आया था।
जानकारी के अनुसार डेक्कन मुजाहिदीनन का नाम पहली बार सामने आया है, इसके पहले मुंबई में हुए धमकों में लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकवादी संगठनों का नाम आ रहा था। इस मेल में लिखा है कि, ताज को पूरी तरह खत्म कर देने के बाद हमारा अगला निशाना मुंबई का स्टॉक एक्चेंच और दिल्ली का एयरपोर्ट होगा।
गुजरात पुलिस के इस खुलासे के बाद देश में हाईएलर्ट घोषित कर दिया गया है। हर जगह सुरक्षाव्यवस्ता के कड़े निर्देष दे दिए गए हैं।