Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosIndore Indore

अब संडे को भी होगी पढ़ाई

इंदौर. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के आधा दर्जन डिपार्टमेंट में समय पर कोर्स पूरा नहीं होने की स्थिति के चलते अब संडे को भी एक्स्ट्रा क्लासेस लगाई जा रही हैं। हालांकि कुछ डिपार्टमेंट्स में रोज एक्स्ट्रा क्लासेस लगना शुरू हो गईं लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिनमें सोमवार से शुरू होंगी।

सीईटी और एमपीएमईटी की काउंसिलिंग की लेटलतीफी और अलग-अलग कारणों से लगभग 40 दिन की इन छुट्टियों की वजह से स्टूडेंट्स को खासा नुकसान हुआ। यूनिवर्सिटी सूत्रों के मुताबिक आईआईपीएस, आईएमएस और स्कूल ऑफ कम्प्यूटर साइंस के साथ ही स्कूल ऑफ कॉमर्स जैसे विभागों में भी एक्स्ट्रा क्लासेस लगाई जाएंगी। यह पहला मौका है जब दिसंबर माह शुरू होने वाला है और यूनिवर्सिटी के ज्यादातर डिपार्टमेंट्स में पहले सेम का आधा कोर्स भी नहीं हो पाया है।

एक्जाम अगले माह
इन संस्थानों में हर साल नवंबर- दिसंबर में सेमेस्टर एक्जाम होती है। इस बार आईआईपीएस में 11 दिसंबर को एक्जाम होना है जबकि अन्य डिपार्टमेंट्स की एक्जाम भी दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह में शुरू हो जाएगी। इस बार एक्जाम कुछ लेट हो रही है लेकिन इसका असर अगले सेमेस्टर पर न पड़े, इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक्स्ट्रा क्लासेस का फॉर्मूला अपनाया है।

हर डिपार्टमेंट को निर्देश
यूनिवर्सिटी प्रशासन हर डिपार्टमेंट में एक्स्ट्रा क्लासेस लगवाएगा। इसके लिए उसने उन सभी डिपार्टमेंट्स को निर्देश दिए हैं जहां एक्जाम से 10 दिन पहले तक भी कोर्स पूरा नहीं हो पाता। दरअसल ज्यादातर स्टूडेंट की परेशानी यही है कि उनका कोर्स जैसे-तैसे पूरा हो भी जाता है लेकिन रिवीजन के लिए टाइम नहीं मिल पाता। बहरहाल यूनिवर्सिटी प्रशासन की इस पहल का फायदा अन्य सारे डिपार्टमेंट्स के स्टूडेंट्स को भी मिलेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: