Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsInternational International

सीमा पर एक लाख सैनिक तैनात करेगा पाक!

कराची. मुंबई हमलों में मुद्दे पर भारत के साथ संबंध और तनावपूर्ण होने की स्थिति में पाकिस्तान अपने एक लाख सैनिकों को अफगानिस्तान सीमा से हटाकर भारत सीमा पर तैनात कर सकता है। यह जानकारी शनिवार को यहां एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई है।

पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने कुछ पत्रकारों को बताया है कि नाटो और अमेरिकन कमांड का मानना है कि मुंबई मामले पर तनाव बढ़ने की स्थिति में पाक को सीमा पर अपनी सेना का पुनस्र्थापन करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में वह पूरा ध्यान भारत सीमा पर ही रखेगा।

टेलीफोन पर ‘हाट’ टाक: इन सूत्रों का दावा है कि आईएसआई प्रमुख पाशा को भारत नहीं भेजने का निर्णय संबंधित पाक अफसरों से टेलीफोन पर हुई बातचीत में भारतीय विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी के तीखे तेवरों को देखते हुए लिया गया है। इस चर्चा के दौरान मुखर्जी ने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: