|
नई दिल्ली. मुंबई के ताज होटल पर हुए हमले में फंसी पत्रकार सबीना सहगल सैकिया का शव शनिवार को बरामद किया गया। एनएसजी के कमांडो ने ताज होटल की तलाशी के दौरान सबीना का शव बरामद किया।
अंग्रेजी दैनिक टाइम्स ऑफ इंडिया की पत्रकार सबीना (45) ताज में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शरीक होने पहुंची थीं।