Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

‘सहकारी समितियों को रिकॉर्ड पेश करें’

जयपुर. सहकारिता विभाग ने जयपुर खंड की एक दर्जन सोसायटियों के खिलाफ चल रही जांच में रिकॉर्ड पेश करने का आदेश दिया है। इनमें भूमाफिया सूरज प्रकाश झंडेवाला की महावीर गृह निर्माण सहकारी समिति भी शामिल है।

इन सहकारी समितियों में सात गृह निर्माण सहकारी समितियां हैं, जबकि दो हाथकरघा सोसायटी हैं। संयुक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जयपुर शशिकला शर्मा की ओर से दिए गए नोटिस में कहा गया है कि इन समितियों के खिलाफ राजस्थान सहकारी समितियां अधिनियम 2001 की धारा 55 व 57 के मामलों में जांच विचाराधीन है। ये समितियों को अपना रिकॉर्ड पेश नहीं कर रही हैं। इससे जांच आगे नहीं बढ़ पा रही। इसे देखते हुए इन समितियों को यह आखिरी मौका दिया जा रहा है। इन्होंने 15 दिन में अपना रिकॉर्ड पेश नहीं किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कौन-कौनसी समितियां
महावीर स्वामी गृह निर्माण सहकारी समिति, विकास भवन गृह निर्माण सहकारी समिति, माधव नगर गृह निर्माण सहकारी संिमति, सिन्धु नगर गृह निर्माण सहकारी समिति, गणपति नगर गृह निर्माण सहकारी समिति, मित्रनगर गृह निर्माण सहकारी संिमति, रामराजपुरा गृह निर्माण सहकारी समिति, जलमहल गृह निर्माण सहकारी समिति, संगम हाथकर्घा वस्त्र उत्पादक सहकारी संिमति, रत्नागिरी हाथकरघा वस्त्र उत्पादक सहकारी संिमति, लालसोट क्रय-विक्रय सहकारी समिति, सीकर नगर परिषद कर्मचारी क्रेडिट सोसायटी।

क्या आरोप हैं?
इनमें गृह निर्माण सहकारी समितियों में वित्तीय अनियमितता के आरोप हैं, जिनके खिलाफ धारा 55 में जांच हो रही है। दूसरी समितियों मेंगबन के आरोप हैं, जिनके खिलाफ धारा 57 में जांच हो रही है।

अब क्या होगा
इन सहकारी समिति के अध्यक्ष, मंत्री, पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री, व्यवस्थापक को वित्तीय अनियमितता व गबन के आरोपों की जांच के लिए रिकॉर्ड पेश करना होगा। वे रिकॉर्ड पेश नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ अदालत में चालान पेश किया जा सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: