|
जयपुर. प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह एक दिसंबर को जयपुर आएंगे। वे विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस का प्रचार करने आ रहे हैं।
वे इस दिन दोपहर एक बजे प्रदेश कांग्रेस की ओर से सुबोध कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में डॉक्टरों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, वकील, प्रोफेसर आदि प्रोफेशनल्स शरीक होंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री डॉ.सिंह किसी एक मुद्दे पर राजधानी के बुद्धिजीवियों से आपसी संवाद करेंगे। शाम करीब 4 बजे प्रधानमंत्री का दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।