|
नई दिल्ली.
मुंबई में हुए देश के सबसे बड़े आतंकवादी हमले के बाद एक तरफ जहां पर केन्द्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है तो दूसरी तरफ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम. के. नारायणन पर भी यही गाज गिरी और उन्हें भी अपने पद से इस्तीफा देना पड़ गया है।
एम.के.नारायणन ने अपना इस्तीफा रविवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सौंप दिया है लेकिन प्रधानमंत्री ने नारायणन का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है।
एम के नारायाणन 25 जनवरी 2005 को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्त किए गए थे। इनकी नियुक्ति के तीन सप्ताह पहले 13 जनवरी 2005 को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जे.एन.दीक्षित के मरने के बाद यह पद खाली हो गया था जिसके बाद नारायणन को देश का सुरक्षा सलाहकार बनाया गया।
इसके पहले नारायणन 1987 से 1990 तक आईबी में काम कर चुके हैं और इसके पहले ज्वाइंट इंटलीजेंस में थे। नारायाणन 1991 में आईबी चीफ पद पर भी काम कर चुके हैं।