Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

सुपर मॉडल सायरा मोहन बॉलीवुड में

मुंबई.मॉडल अभिनय नहीं कर सकते हैं, यह धारणा समय के साथ टूटती नजर आ रही है। हाल ही में मधुर भंडारकर की फिल्म ‘फैशन’ से एक और मॉडल मुग्धा गोडसे ने कदम रखा है, तो अब एक और सुपर मॉडल बॉलीवुड में दस्तक देने को तैयार है।

यह हैं कनाडा में जन्मी सायरा मोहन, जो करण जौहर की फिल्म ‘कभी अलविदा न कहना’ में भी थीं, लेकिन परदे पर वह कब आईं और कब गईं, पता ही नहीं चला। अब सायरा अमिताभ बच्चन के साथ ‘तीन पत्ती’ फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी।

लीना यादव निर्देशित यह फिल्म सायरा के लिए इसलिए खास हो जाती है कि उन्होंने जूनियर बी के साथ ‘कंक उर्फ कभी अलविदा न कहना’ में काम किया था और इस बार वह उनके पिता और हिंदी फिल्म उद्योग के लिविंग लीजेंड अमिताभ बच्चन के साथ होंगी। वह अपनी भूमिका और फिल्म का हिस्सा बनने से खासी रोमांचित हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म में आर. माधवन, बोमन ईरानी जैसे कलाकार पहले से जुड़े हैं तो हाल ही में अजय देवगन की भी फिल्म में मेहमान भूमिका निभाने की चर्चा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: