|
मुंबई. महाराष्ट्र के गृहमंत्री और उप मुख्यमंत्री आर आर पाटिल ने अपना इस्तीफा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को भेज दिया है। कल जिस तरह का उन्होंनें गैर जिम्मेदराना बयान दिया था उसके बाद उन पर इस्तीफा देने का बहुत बड़ा दबाव बन गया था।
क्या कहा था कल
कल मीडिया से बात करते हुए आर आर पाटिल ने कहा था कि मैं अपने काम का मूल्यकान खुद करता हूं और जिस दिन मुझे लगेगा मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा। और इस कथन के रात भर बाद आर आर पाटिल की आत्मा जागी और उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया।
पवार के कहने पर दिया इस्तीफा
ऐसा कहा जा रहा है कि आज एनसीपी की बैठक हुई जिसमें शरद पवार के कहने पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री और उपमुख्यमंत्री आर आर पाटिल ने अपना इस्तीफा दे दिया है।