|
Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
इसमें साजिद खान की गलती नहीं है! वह जिस इंडस्ट्री में हैं वहां इन दिनों परफेक्शनिस्ट बनने का जुनून लोगों पर सवार है। ऐसे में अगर वह भी अपनी नई फिल्म की स्क्रिप्ट को मनचाहा आकार देने के लिए स्क्रिप्ट राइटर के साथ एक कमरे में छह दिनों के लिए बंद हो सकते हैं, तो इसमें अजूबा क्या है। इसमें भी अचरज की बात नहीं है कि इसी दौरान एक दिन कंटेंट के लिए वह झगड़ा करने पर भी उतारू हो गए।
जी हां, यह बात बिल्कुल सच है। साजिद अपनी नई फिल्म की स्क्रिप्ट पर एकाग्रचित होकर काम करना चाहते थे। इसके लिए उन्हें एक कमरे में बंद होकर काम करना सूझा। उन्होंने फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर को बुलाया और अपने ही घर के एक कमरे में बंद हो गए। दोनों लगभग छह दिनों तक कमरे में बंद रहे और कहानी के स्तर पर विभिन्न ट्विस्ट एंड टर्न के अलावा रोचक बिंदुओं पर सोच-विचार करते रहे।
हद तो तब हो गई जब किसी बात पर दोनों बच्चों की तरह झगड़ पड़े। झगड़ा यहां तक बढ़ा कि साजिद की मां को बीच-बचाव के लिए कमरा खुलवाना पड़ा। तब कहीं जाकर दोनों शांत हुए और आगे काम कर सके।