Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

बिकनी किलर आमिर!

प्रख्यात लेखक फारुख ढोंढी का हालिया उपन्यास ‘द बिकनी मर्डर्स’ अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर खासी धूम मचा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है उनका यह उपन्यास शोभराज की जिंदगी और उसके आपराधिक प्रसंगों पर आधारित है। उल्लेखनीय बात यह है कि इस पर फिल्म बनाने के लिए कई निर्माता-निर्देशक फारुख के संपर्क में हैं।

यह अलग बात है कि वह अभी इस बाबत अपना मन नहीं बना पा रहे हैं। हालांकि वह इतना जरूर स्वीकार करते हैं कि अगर इस पर फिल्म बनती है तो केंद्रीय किरदार आमिर खान को ही सूट करेगा, क्योंकि वह इस पात्र की गहराई में उतर परदे पर इसे जीवंत करने में सक्षम हैं।

फारुख की इस इच्छा को कुछ निर्माता-निर्देशकों ने गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। अपुष्ट सूत्रों की मानें तो इस बाबत आमिर खान को फीलर्स भेजे जाने शुरू कर दिए गए हैं। यह अलग बात है कि अभी तक इस बाबत औपचारिक तौर पर कोई कुछ भी नहीं बोल रहा है। इस बारे में फारुख का कहना है, ‘मैंने यह उपन्यास यह सोच कर नहीं लिखा था कि इस पर फिल्म बनेगी। हालांकि अब मुझसे कई लोग इसपर फिल्म बनाने के अधिकार लेने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।’

अगर इसपर फिल्म बनती है तो कौन कलाकार इसकी भूमिका में फिट बैठेगा सवाल पर वह जवाब देते हैं, ‘आमिर खान इस भूमिका में सूट करेंगे। इसकी एक वजह तो यही है कि वह इंडस्ट्री के परफेक्शनिस्ट कलाकार हैं। हां, अगर आमिर इस भूमिका को करने से इंकार कर देते हैं तो मेरी नजर में सैफ भी फिट रहेंगे। उन्होंने एक-दो फिल्मों में जो नकारात्मक किरदार निभाए हैं, वह इसे भी प्रभावी ढंग से निभा सकते हैं।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: