|
मुंबई. अंधाधुंध फायरिंग कर दर्जनों लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद गिरफ्तार आतंकी मोहम्मद अजमल उर्फ मोहम्मद अमीन कसाब (21) अब अपने लिए मौत की भीख मांग रहा है। उसने गुरुवार से खाना-पीना छोड़ दिया है। कसाब 11 दिसंबर तक मुंबई पुलिस की रिमांड पर है।
पूछताछ के दौरान कसाब एक ही बात दोहराता है, ‘मुझे मौत दे दो’। इससे जांच अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई है। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने ‘भास्कर’ को बताया कि धारा प्रवाह अंग्रेजी बोलने वाला कसाब हमलों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने का एकमात्र विकल्प है। उल्लेखनीय है कि कसाब को पुलिस ने 26 नवंबर की रात को ही गिरगांव चौपाटी से जख्मी हालत में गिरफ्तार कर लिया था।