|
भोपाल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति का चयन 15 दिसंबर तक होने की उम्मीद है। इस पद के लिए 22 लोगों के नाम की पैनल तैयार की गई है। जिसमें से पांच नामों का चयन दो दिसंबर को दिल्ली में किया जाएगा। दिल्ली में दो दिसंबर को जस्टिस जेएस वर्मा की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक बुलाई गई है।
कुलपति पद के लिए तैयार नामों की पैनल लेकर राज्यपाल के अंडर सेकेट्ररी जेएन मालपानी दिल्ली गए हैं। श्री मालपानी बैठक में नामों की पैनल रखेंगे। समिति इनमें से पांच नामों का चयन करेंगे। चयनित नामों की पैनल शुक्रवार तक राजभवन पहुंच जाएगी। जिसमें से कुलपति के नाम की घोषणा राज्यपाल करेंगे।