Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

तलवार की धार पर दो हजार जिंदगियां

पटियाला. मंदी के कारण छुट्टी पर भेजे गए फीडरल मोगुल इंडिया लिमिटेड (पहले इसे एस्कार्ट्स फैक्ट्री कहा जाता था) के दो हजार कर्मचारी भविष्य की चिंता में डूबे हैं। किसी के बेटे की शादी की तैयारियां फीकी पड़ गई हैं तो कोई घर के लोन की किस्त चुकाने को लेकर परेशान है। पांच दिन से घर बैठे इन कर्मचारियों के परिवार के बाकी सदस्य भी परेशान हैं। फैक्ट्री मैनेजमेंट के डर से इन कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर दैनिक भास्कर से बात की।

बेटे की शादी पर न पड़ जाए ग्रहण: फैक्ट्री के स्पेयर पार्ट्स बनाने वाले प्लांट में १२ साल से काम कर रहे एक कर्मचारी ने कहा, यहां उन्होंने जिंदगी का हर सुख दुख देखा। बेटा पढाई पूरी कर चुका है। अपनी पारिवारिक मजबूरियों के कारण वह बेटे का विवाह जल्दी करने की सोच रहे थे। उन्हें नहीं पता था कि जिस नौकरी के दम पर वह बेटे की शादी की तैयारियां कर रहे हैं, एक दिन उसी पर बन आएगी। यदि नौकरी न रही तो घर की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा जाएगी।

कहीं घर न बिक जाए : प्लांट के रिंग बनाने वाले यूनिट में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि पिछले महीने ही उसने लोन लेकर नया घर खरीदा है। पांच लाख रुपए में खरीदे घर की ८क् फीसदी रकम लोन लेकर चुकाई है। अब लोन की पहली किस्त जाने से पहले नौकरी पर बन आई है। दोनों बेटे भी छोटे हैं और अभी नौवीं और सातवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं। यदि नौकरी छूट गई तो लोन की किस्त नहीं चुका पाएंगे। अगर नौकरी चली गई तो कहीं घर भी न बिक जाए।

यह फैक्ट्री का अंदरुनी मामला है, जिसे जल्द ही हल कर कर्मचारियों को दोबारा काम पर बुला लिया जाएगा।

-सुमित कपूर, हैड ऑफ ऑल डिपार्टमेंट्स





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: