|
भोपाल मध्यप्रदेश विज्ञान सभा एवं आंचलिक विज्ञान केंद्र के संयुक्त आयोजन ‘ग्यारहवां खगोल विज्ञान ओलम्पियाड एवं उत्सव’ के अंतर्गत आयोजित जिला परीक्षा रविवार को हुई। मप्र विज्ञान सभा के आशीष पारे ने बताया कि मप्र के सभी जिलों में यह परीक्षा रविवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे शुरू हुई।
इस परीक्षा में राधाकृष्णन उमा स्कूल बरखेड़ा, स्वामी विवेकानंद बरखेड़ी, कार्मल कान्वेंट स्कूल भेल, ज्ञान गंगा एकेडमी रतनपुर सहित कई स्कूलों के लगभग पांच सौ छात्रों ने हिस्सा लिया।
श्री पारे ने बताया कि जिले के चयनित वरिष्ठ और कनिष्ठ समूह के तीन-तीन विद्यार्थियों को 24-25 दिसंबर को आयोजित राज्य खगोल ओलम्पियाड में हिस्सा लेने के लिए भेजा जाएगा।