Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

काली पट्टी बांधकर हज पर गए यात्री

भोपाल. रविवार को इंदौर से हज के लिए यात्रियों को लेकर दो उड़ानें रवाना हरुई। इनमें कुल 241 हज यात्री थे। इन सभी ने मुंबई में हुई आतंकी घटना के विरोध और सेना के जवानों और निदरेष लोगों की मौत होने पर शोक स्वरूप काली पट्टियां बांध रखी थीं। इसके पहले यहां घटना में मृत जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। सोमवार को हज के लिए आखिरी फ्लाइट रवाना होगी।

हज के लिए रविवार को शाम साढ़े चार बजे और शाम साढ़े सात बजे दो उड़ानें रवाना हरुई। दोनों विमान तकनीकी खराबी के कारण एक-एक घंटे की देरी से रवाना हुए। एक फ्लाइट में 120 व दूसरी में 121 हज यात्री रवाना हुए।

मप्र हज कमेटी के अध्यक्ष मो. सलीम कुरैशी ने बताया कि सभी हज यात्रियों ने रवाना होने से पहले मुंबई में हुई आतंकी घटना में मृत पुलिस व सेना के जवानों व अन्य निदरेष लोगों की मौत होने पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी। आतंकी घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शित करने के लिए हाजियों ने काली पट्टी बांधी। श्री कुरैशी ने बताया कि उड़ाने देरी से रवाना होने के कारण वक्त की कमी को देखते हुए हज यात्रियों ने इंदौर से ही अहराम पहन लिया। मुंबई से यात्री जद्दा के लिए रवाना होंगे। श्री कुरैशी ने बताया कि मुंबई में हुई आतंकी घटना के मद्देनजर मुंबई के हज हाउस में ठहरे हाजियों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: