Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

मुख्यमंत्री बादल ने फैलाया राजनीतिक आतंकवाद

जालंधर. अढ़ाई वर्ष बाद एक बार फिर से बादल परिवार को ‘महाराजा’ के आरोपों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। बादल परिवार पर भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं लांघ जाने का आरोप लगाते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि ‘एक-एक पैसे’ का हिसाब लिया जाएगा।

कैप्टन ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर राज्य में ‘राजनीतिक टैरोरिज्म’ फैलाने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि मात्र डेढ़ वर्ष की अवधि में ही अकाली-भाजपा सरकार ने 48 कांग्रेसियों को ‘मौत के घाट’ उतार दिया, सैकड़ों गंभीर रूप से जख्मी हैं और उन पर अनगिनत केस दर्ज किए जा चुके हैं। वह जालंधर में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक प्रधान मोहिंदर सिंह केपी के घर पर मीडिया से मुखातिब थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: