|
जयपुर. सिविल लाइंस फाटक के पास आउटर सिग्नल की पटरी पर शनिवार रात को एक युवक की कमर से दो टुकडों में कटी लाश मिली। पुलिस ने हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया है।
जीआरपी पुलिस ने बताया कि शनिवार रात गार्ड को करीब एक बजे पटरी पर युवक की लाश दिखाई दी। मृतक के शरीर पर सफेद शर्ट काली पेंट मिली है।
जेब में तीन चाबियां मिलने के आधार पर पुलिस का मानना है कि युवक संभवतया जयपुर में कहीं किराये से रहता था। उसके शरीर पर रगड़ के निशान हैं। शिनाख्त होने के बाद ही पता चल सकेगा की उसकी हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है।