Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

दिल्ली एयरपोर्ट, मुंबई शेयर बाजार को उड़ाने की धमकी

अहमदाबाद. मुंबई हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन डेक्कन मुजाहिदीन (डीएम) ने अब एक ई-मेल में दिल्ली एयरपोर्ट और मुंबई शेयर बाजार को उड़ाने की धमकी दी है। धमकी भरा ई-मेल शुक्रवार रात पाकिस्तान और भारत के कुछ टीवी चैनलों को भेजा गया था। ई-मेल में देश के महत्वपूर्ण व्यक्तियों, बड़े होटल, रेलवे स्टेशन, स्कूल और अन्य सरकारी व सार्वजनिक स्थलों को निशाना बनाने की धमकी भी दी गई है।

इसमें मुंबई के हमलावरों को मिशन सफल होने पर बधाई दी गई है। मेल में अरबी भाषा में भी कुछ लिखा है। ई-मेल में दावा किया गया है कि गुट के साथ भारत का कोई सरकारी अधिकारी मिला हुआ है। धमकी मिलने के बाद संबंधित स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सूत्रों के अनुसार खुद को डेक्कन मुजाहिदीन का संस्थापक बताने वाले ने यह ई-मेल याहू डॉट कॉम पर बने आईडी से भेजा है। इस संबंध में सुरक्षा एजेंसियों ने याहू के भारत स्थित कार्यालय से ब्योरा मांगा है। ई-मेल के लिए सऊदी अरब के रियाद का प्राक्सी सर्वर इस्तेमाल किया गया है।

जबकि मुंबई हमले की जिम्मेदारी लेने वाला ई-मेल रूस के प्रॉक्सी सर्वर से भेजा गया था।

एनएसजी ने की होटल के सुरक्षा अधिकारी की सराहना

नई दिल्ली ़ राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ने ओबेराय होटल के उस सुरक्षा अधिकारी की सराहना की है, जिसने आतंकी हमले के बीच अपने जान की परवाह न करते हुए कमांडो की मदद की थी। एनएसजी के मुताबिक, सुरक्षा अधिकारी राजेश बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट पहनकर पूरे वक्त कमांडो ऑपरेशन के दौरान होटल के भीतर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने एनएसजी को होटल की आंतरिक रचना समझाने में मदद की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: