Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

रॉक संगीत का जादू सिर चढ़ा

जयपुर. दक्षिण एशिया के दौरे पर निकले जर्मनी के प्रसिद्ध नुलटैरिफ रॉक बैंड के कलाकारों ने रविवार को जयपुर में अपना कार्यक्रम दिया। मैक्समूलर भवन, जर्मन दूतावास और इंडो जर्मन सोसायटी की ओर से महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में हुए इस कार्यक्रम में बैंड के कलाकारों ने रॉक संगीत की कई रचनाएं पेश कीं।

रॉक गायक ज्यूलिस, डैनी और डैनिस ने प्रेमी युगल के रोमांटिक भावों और चांद-सितारों की सैर की कल्पना कराती रचनाएं पेश कीं। सभी रचनाओं के संगीत की एनर्जी इतनी अधिक थी कि वहां उपस्थित कुछ युवक-युवतियां खुद को नहीं रोक पाए और मंच के पास आकर झूमने लगे।

इससे पूर्व इंडो-जर्मन सोसायटी की मानद सचिव पवन सुराणा ने कलाकारों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुंबई के शहीदों को मौन श्रद्धांजलि से हुई। इस समूह का अगला कार्यक्रम 3 दिसंबर को चंडीगढ़ में होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: