|
जयपुर. विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारियों ने मतदान दलों की रवानगी दो दिन पहले करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में राजस्थान शिक्षक संघ के महामंत्री महावीर सिहाग ने निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखा है।
उनका कहना है कि मतदान की तारीख 4 दिसंबर है। मतदान दलों की रवानगी 3 दिसंबर को हो रही है। राज्य में बहुत सी ऐसी जगह हैं, जहां एक दिन में पहुंचना औैर सारे इंतजाम करना बहुत मुश्किल है। पहले भी मतदान दलों को दो दिन पहले रवाना किया जाता रहा है। इससे ये सभी एक दिन पहले मतदान केंद्रों पर पहुंच जाते हैं और सारे इंतजाम आसानी से कर लेते हैं। अब कई समस्याएं आ सकती हैं।