Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

वे जयपुर के होटल में बैग रखवाना चाहते थे

जयपुर. शहर में रविवार को यूपी के नंबरों की एक सफेद मारुति जेन कार को पकड़ने के लिए पुलिस ने रविवार देर रात तक कड़ी नाकेबंदी की, पर कोई पता नहीं चला। संदिग्ध कार व उसमें दो युवकों के बारे में एक युवक ने रात 8:30 बजे के करीब कलेक्टर को फैक्स भेजकर बताया कि वे उसे 4 हजार रु. का लालच देकर दो बैग स्टेच्यू सर्किल के पास स्थित एक बड़े होटल व एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में रखने को दे रहे थे, पर उसने मना कर दिया तो संदिग्ध लोग चले गए।

जिला कलेक्टर ने पुलिस महानिरीक्षक (जयपुर रेंज प्रथम) पंकज कुमार सिंह को जानकारी दी। युवक ने कार के नंबर यूपी 14,2.. तक ही देख पाने की बात कही है।

सूचना देने वाले ने फैक्स में बताया कि वह रविवार रात करीब 7:30 बजे बिड़ला मंदिर के पास शक्ति पथ से तिलक नगर की ओर जा रहा था। शक्ति पथ पर उसे कार में सवार दो युवकों ने रोका, जिनमें से एक ने मुंह पर लाल रंग का रुमाल और नजर का चश्मा पहन रखा था। दूसरे ने मुंह पर सफेद रुमाल लपेट रखा था। उन दोनों ने कार में बैठे-बैठे ही शहर के एक बड़े होटल व एक बहुमंजिला आवासीय इमारत का नाम पूछा। इस पर उसने होटल के बारे में जानकारी होने की बात कही।

इसके बाद एक युवक ने उसे दो काले रंग के बैग बताए, जिन पर नाइक लिखा हुआ था। कार सवार ने दोनों बैगों को होटल के मुख्य दरवाजे के पास बने केबिन में रखने तथा इसके बदले में दो-दो हजार रुपए देने की बात कही। युवक के मना करने पर कार वाले तेजी से निकल गए। होटल में भाजपा के दो बड़े राष्ट्रीय नेता रुके हुए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: