|
मुंबई. गृहमंत्री का पद संभालने के बाद पहली बार पत्रकारों से बातचीत करते हुए पी चिंदबरम ने कहा है कि आतंकियों ने देश की आत्मा पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि उनकों और उनकी पार्टी को लोगों के गुस्से का अहशास है और वे विश्वास दिलाते है कि सरकार इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए आगे उचित कदम उठाएगीं।
लोगों का सहयोग मांगा
गृहमंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि मुझे इस वक्त देश के प्रत्येक नागरिक , सभी राज्य सरकारों सहित देश के मीडिया का पूरा सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा है कि उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से बातचीत हुई है साथ गृहमंत्रालय एक दो दिनों में तमाम मुद्यों से अवगत हो जाएगा और इसके बाद वे सप्ताह के आखिर दिनों में मीडिया से बात करेंगे।