Breaking News 
bhaskar Web English


HomeVichaar Vichaar

अमिताभ रॉबर्ट डी नीरो एक साथ

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो जल्द ही एक फिल्म में साथ नजर आएंगे। अंग्रेजी भाषा में बनने वाली इस फिल्म का जिम्मा हॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशकों में शुमार होने वाले पॉल श्रेडर को सौंपा गया है। कुछ महीने पहले ही श्रेडर लोकेशन तलाशने के लिए मुंबई का दौरा कर चुके हैं।

उनके इस पूरे दौरे में फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा भी साथ रहे, जिन्होंने उन्हें मुंबई तक लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अनुभव, पॉल के इस प्रोजेक्ट में आगे भी उनके साथ होंगे। इस फिल्म की शूटिंग न्यूयॉर्क, मुंबई और दुबई में की जाएगी।

अनुभव ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि इस फिल्म में हॉलीवुड और बॉलीवुड के प्रथम-श्रेणी के कलाकार काम करने जा रहे हैं, लेकिन वे फिलहाल इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते। वहीं अमिताभ बच्चन का इस बारे में कहना है कि इस वर्ष अगस्त में पॉल श्रेडर के साथ उनकी इस फिल्म को लेकर प्रारंभिक चर्चा हुई थी, जब वे पेरिस में थे। अमिताभ के मुताबिक श्रेडर का कोऑर्डिनेटर पेरिस में इस प्रोजेक्ट का आइडिया लेकर उनके पास आया था।

उन्हें यह विचार पसंद आया और फिलहाल इस पर आगे बातचीत चल रही है। सूत्रों का कहना है कि बच्चन ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है और अगले साल अप्रैल तक यह फिल्म फ्लोर पर जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: