Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

सल्लू के कहने पर..

आयशा ने थोड़ी जद्दोजहद और खाने के शौक पर कंट्रोल के बाद अपने वजन को संतुलित किया था। लेकिन फिर भी प्रभुदेवा निर्देशित फिल्म ‘वांटेड डैड और अलाइव’ के कुछ सीन सल्लू मियां को पसंद नहीं आए और उन्होंने इसे रीशूट करने की बात कह डाली। सल्लू ने अपनी ख्वाहिश फौरन प्रोडच्यूसर बोनी कपूर से कही और यह बात मान ली गई।

वैसे यूनिट के सूत्रों की मानें तो इस गाने की बैंक ॉक में शूटिंग हो चुकी थी और दोबारा पूरे यूनिट को वहां लेकर जाना मुमकिन नहीं था। इससे बचने के लिए बोनी ने बीच का रास्ता निकाला और मुंबई में ही फिल्म का एक शानदार सेट बनाया गया।

हालांकि इस बार सिर्फ आयशा के ही सीन शूट किए गए। इसी फिल्म की सलमान के साथ ग्रीस में शूटिंग कर रहीं आयशा से जब इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि मैं इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कह सकती, लेकिन हम ग्रीस में दो गानों की शूटिंग कर रहे हैं। जबकि बोनी ने कुछ और ही बयान दिया।

उनका कहना है कि सिर्फ सलमान के कहने से गाने को रीशूट नहीं किया गया है। बल्कि उन्हें खुद भी बैंकॉक के नाइट क्लब में शूट हुए गाने में कुछ मजा नहीं आ रहा था। इसलिए पूरी थीम बदलकर इसे शानदार तरीके से फिल्माया गया है और अब यह अच्छा लग रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: