Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosIndore Indore

प्रदेश के डेढ़ लाख व्यापारी होंगे लाभान्वित

उज्जैन. व्यावसायिक गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। सोमवार से प्रति सिलेंडर की कीमत २८८.४५ रुपए कम हो गई। लिहाजा पूर्व में १९ किलो का जो सिलेंडर १२५२.५क् रुपए में मिल रहा था वह अब 964.05 रुपए में मिलने लगा है। इससे प्रदेश के करीब डेढ़ लाख व्यापारी उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

तेल कंपनियों के अधिकारी बताते हैं कि २क् वर्ष में यह पहला मौका है जब सिलेंडर के भाव में बड़े स्तर पर कमी की गई है। इंडियन ऑइल कॉपरेरेशन के असिस्टेंट मैनेजर मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की गिरावट आने से सिलेंडर की कीमत में कमी की गई है। उज्जैन में ६क्क् व्यावसायिक कनेक्शन हैं। एलपीजी एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवानदास ऐरन के मुताबिक शहर में सोमवार से ही घटी हुई कीमत लागू कर दी गई है। जानकार यह भी मानते हैं कि व्यावसायिक सिलेंडर सस्ते होने से घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी में कमी आएगी।

व्यापारियों में खुशी, सामग्री सस्ती होने के आसार

तेल कंपनियों के इस निर्णय से व्यापारी-उपभोक्ताओं में हर्ष है। उन्होंने इससे खाद्य वस्तुओं की कीमतों में कमी आने के संकेत भी दिए हैं। नमकीन मिठाई निर्माता एवं विक्रेता संघ के प्रदेशाध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा के मुताबिक सिलेंडर की कीमत में बड़े स्तर की कमी से निश्चित ही व्यापारियों को राहत मिलेगी। इसका असर वस्तुओं की कीमत में कमी के रूप में देखने को मिलेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: