|
News
International International इस्लामाबाद. पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी ने देश के नेतृत्व को सूचित किया है कि यदि भारत के साथ तनाव बढ़ा तो सेना को सुदूरवर्ती कबाइली इलाके से हटाकर पूर्वी मोर्चे पर लगाना होगा। इस बीच, पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी इलाके के कबाइली नेताओं ने भारत से टकराव की दशा में अपने देश की सरकार के प्रति पूरा समर्थन जताने का एलान किया है। साथ ही, उन्होंने कयानी जैसे विचार जताते हुए कहा कि इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान खत्म किया जाए तथा सेनाओं को पूर्वी मोर्चे पर लगाया जाए।
कयानी की सलाह: कयानी ने राष्ट्रपति जरदारी और प्रधानमंत्री गिलानी से बातचीत में कहा कि यदि भारत की ओर से तनाव बढ़ा तो पाकिस्तान को अपनी सेनाएं कबाइली इलाकों से हटाकर पूर्वी सीमा पर लगानी होंगी। ऐसे में आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष जारी रखना संभव नहीं होगा।
मोर्चे पर जाएंगे:
उधर, मीरनशाह में एक प्रेस कान्फ्रेंस में कबाइली नेताओं ने कहा कि वे पड़ोसी देश से टकराव के हालात में कबाइली लोगों को भेजेंगे। इस बीच, बजौर इलाके में आतंकी नेता मौलाना फकीर मोहम्मद ने बताया, ‘यदि भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया तो स्थानीय तालिबान लड़ाके सरकार से अपने मतभेद भुलाकर मोर्चे पर जाएंगे।’