Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsInternational International

भारत हमें सजा न दे: पाकिस्तान

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भारत से अपील की है कि वह 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकी हमले के लिए उनके देश को सजा नहीं दे। साथ ही, उनकी सरकार को दोष नहीं दिया जाए। उन्होंने माना कि दहशतगर्दो के पास इलाके में जंग भड़काने की ताकत है।

‘फाइनेंशियल टाइम्स’ के अनुसार जरदारी ने कहा, ‘भले ही जांच से यह साबित हो कि पाकिस्तानी आतंकी इस हमले के लिए जिम्मेदार हैं तो भी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनकी सरकार पर हमला करने से बचना चाहिए।’

जरदारी की पत्नी बेनजीर भुट्टो पिछले साल आतंकी हमले में मारी गई थीं। जरदारी ने चेतावनी दी कि गैर सरकारी नासमझ तत्वों के उकसावे से परमाणु शक्ति संपन्न दोनों पड़ोसी मुल्कों में जंग छिड़ने का खतरा फिर पैदा हो सकता है।

इसके साथ ही जरदारी ने सबसे एकजुट होकर आतंकवाद की चुनौती से जूझने पर जोर दिया। इस बीच, भारतीय नेतृत्व ने ताजा आतंकी हमले के लिए पाकिस्तानी तत्वों को जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तान सरकार ने इन हमलों से किसी प्रकार से जुड़ाव होने से इनकार करते हुए भारत से कहा है कि वह अपने आरोपों की पुष्टि के लिए सबूत पेश करे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: