Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

आतंकवाद पर राजनीति नहीं करती कांग्रेस: पीएम

हनुमानगढ़ (राजस्थान). प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने आतंकवाद को देश नहीं, पूरी दुनिया के लिए गंभीर समस्या बताते हुए कहा है कि कांग्रेस आतंकवाद पर किसी तरह की राजनीति नहीं करती। राजस्थान में अपने पहले चुनावी भाषण में सोमवार को उन्होंने कहा कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी दलों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हो जाना चाहिए।

श्री सिंह ने जनता को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस आतंकवाद के मुद्दे पर किसी तरह की राजनीति नहीं होने देगी। उन्होंने केंद्र की यूपीए सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए वसुंधरा राजे सरकार पर केंद्र की योजनाओं को गंभीरतापूर्वक लागू नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र का दायित्व योजनाओं के लिए धन मुहैया कराना है, जबकि उन्हें लागू करने जिम्मा राज्य सरकार का है, जिसमें भाजपा सरकार विफल रही है।

करार से मिलेगी ‘राहत’

बहुचर्चित परमाणु करार की चर्चा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि राजस्थान में करीब पौने दो लाख किसान कृषि कनेक्शन के लिए प्रतीक्षारत हैं, देश में लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। लेकिन बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए यूपीए सरकार ने करार पर हस्ताक्षर किए तो पता नहीं क्यों भाजपा इसका विरोध कर रही है, जबकि विपक्ष को पता है कि करार से कितना लाभ होने वाला है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: