|
नई दिल्ली.
की टैनिस स्टार सानिया मिर्जा विश्व टैनिस ताजा रैं¨कग में महिला सिंगल्स में चोटी की १क्क् खिलाड़ियों से बाहर हो गईं हैं। डब्ल्यूटीए की सोमवार को जारी ताजा रैंकिंग में उन्हें 344 अंकों के साथ 101वां स्थान दिया गया है। कलाई में परेशानी के कारण लगभग 4 महीनों से कोर्ट से दूर सानिया पिछले हफ्ते १क्क्वें नंबर पर थीं।
2005 में पहली बार पहुंची थी टॉप 100 में
हैदराबाद की सानिया ने पहली बार 2005 में चोटी की १क्क् खिलाड़ियों में जगह बनाई थी। वे पिछले साल अगस्त में अपने करियर के सर्वŸोष्ठ २७वें नंबर पर पहुंच गई थीं। इस साल भी उन्होंने अच्छी शुरुआत करते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे राउंड में जगह बनाई थी। लेकिन आपरेशन के बावजूद कलाई की चोट फिर उभर आने के कारण बीजिंग ओलंपिक के बाद से वे प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले सकी हैं। २२ साल की सानिया ने अब तक डब्ल्यूटीए का 1 सिंगल्स और 7 डबल्स खिताब जीते हैं। वे डबल्स रैं¨कग में अब भी पिछले हफ्ते के अपने ६१वें स्थान पर बनी हुई हैं।
भूपति डबल्स रैंकिंग के छठे स्थान पर
इस बीच पुरुषों की डबल्स रैं¨कग में भारत के महेश भूपति छठे और लिएंडर पेस १क्वें नंबर पर बरकरार हैं। सर्बिया के नेनाद जिमोंजिक 5320 अंकों के साथ डबल्स रैंकिंग में चोटी पर विराजमान हैं। कनाडा के डेनियल नैस्टर, अमरीका के बॉब ब्रायन, माइक ब्रायन क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। वहीं, पुरुष सिंगल्स में स्पेन के राफेल नडाल पहले, स्विट्जरलैंड के रोजर फैडरर दूसरे और सर्बिया के नोवाक जोकोविक तीसरे नंबर पर हैं। सिंगल्स में भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन हैं। वे 205वीं रैंकिंग हासिल कर दूसरे सर्वश्रेष्ठ भारतीय प्रकाश अमृतराज (211) से 6 पायदान ऊपर हैं। महिलाओं में सर्बिया की येलेना यांकोविक पहले, अमेरिका की सेरेना विलियम्स दूसरे और रूस की दिनारा सफीना तीसरे नंबर पर बनी हुई हैं।
दुनिया के टॉप टैन पुरुष और महिला खिलाड़ीक्रमांक खिलाड़ी देश
1 राफेल नडाल स्पेन
2 रोजर फैडरर स्विट्जरलैंड
3 नोवाक जोकोविक सर्बिया
4 एंडी मरे इंग्लैंड
5 निकोल देविदेंको रूस
6 जो विल्फ्रेड सोंगा फ्रांस
7 जाइल्स साइमन फ्रांस
8 एंडी रोडिक अमरीका
9 जुआन मार्टिन डेल पोट्रो अर्ज्ेटीना
10 जेम्स ब्लैक अमरीका
क्रमांक खिलाड़ीदेश 1 येलेना यांकोविक सर्बिया
2 सेरेना विलियम्स अमरीका
3 दिनारा सफीना रूस
4 एलेना दिमेंतिएवा रूस
5 एना इवानोविक सर्बिया
6 वीनस विलियम्स अमेरिका
7 वेरा ज्वोनारेवा रूस
8 स्वेतलाना कुजनेत्सोवा रूस
9 मारिया शारापोवा रूस
10 ए. राद्वांस्का पोलैंड