|
लंदन. मुंबई में आतंकी हमलों के दौरान संभवत: पांच आतंकी किसी तरह बच निकलने में कामयाब हो गए हैं। ये आतंकी अभी भी शहर में छिपे हो सकते हैं और फिर हमला बोलकर जबर्दस्त तबाही मचा सकते हैं।’ यह दावा समाचार पत्र ‘द टाइम्स टुडे’ के ऑनलाइन एडीशन में प्रकाशित एक रिपोर्ट में किया गया है।
भारतीय सुरक्षा बलों ने मुंबई हमलों में 10 आतंकियों के शामिल होने का दावा किया था। हालांकि मुंबई पहुंचने के लिए आतंकियों द्वारा इस्तेमाल की गई नाव में 15 जैकेट व टूथब्रश पाए गए थे। अखबार ने इसी आधार पर आशंका जताई है कि नाव पर 15आतंकी सवार रहे होंगे। अखबार ने यह भी आशंका जताई है कि कुछ आतंकी अभी भी मुंबई में छिपे हो सकते हैं।