|
नई दिल्ली. मुंबई के आतंकी हमले में शिकार लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नौ दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है। सोनिया ने अपने शुभचिंतकों व कार्यकताओं से अपील की है कि वे जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने के लिए न आएं।
कांग्रेस महासचिव और संगठनात्मक मामलों के प्रभारी जनार्दन द्विवेदी ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती गांधी नहीं चाहतीं कि देश पर विपदा की घड़ी में कायकर्ता उनके जन्मदिन का जश्न मनाएं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सोनिया मुंबई की घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जानकारी ले रही हैं।