|
नई दिल्ली. मुंबई हमलों से सबक लेते हुए केंद्र सरकार ने एनएसजी समेत अर्धसैनिक बलों के जवानों को आपात स्थिति में फौरन मौके पर पहुंचाने के लिए दो विमानों की व्यवस्था करने का निश्चय किया है। मुंबई में हुए हमलों के बाद एनएसजी कमांडो को कार्रवाई के लिए भेजने में काफी वक्त लग गया था।
इस देरी ने कई निर्दोष लोगों की जान ले ली थी।गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि इन विमानों के संचालन का जिम्मा सीमा सुरक्षा बल के पास होगा, क्योंकि इसी केंद्रीय बल की अपनी विमानन इकाई है। सूत्रों ने बताया कि फिलहाल यह व्यवस्था अस्थाई रूप से होगी।
एनएसजी और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लिए आरक्षित विमानों का इंतजाम 2011 तक ही हो पाएगा। तब तक भारतीय वायुसेना के पास अमेरिका निर्मित छह सी-130 हक्यरूलिस विमान आ जाएंगे, जिन्हें वायुसेना के हिंडन एयरबेस पर तैनात किया जाएगा।