|
नई दिल्ली. मुंबई को आतंकी हमलों से मुक्त कराने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा गार्डस (एनएसजी) के कमांडो को आधुनिक उपकरणों व हथियारों से लैस करने की सरकार की योजना पर यदि ठीक ढंग से अमल हुआ तो यह दुनिया का सबसे बेहतरीन कमांडो दस्ता बन जाएगा। सरकारी योजना के अनुसार, देश में छह स्थानों पर एनएसजी के दस्ते तैनात होंगे। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में इनकी तैनाती को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
नए हथियार व उपकरण
>> एमपी-5 बंदूकों का आधुनिक संस्करण, एंटी ग्रेनेड लांचर, एंटी मटीरियल रायफल और पीडीए।
>> जीपीएस सिस्टम से लैस सैटेलाइट फोन, जिसमें रोड मैप जैसी जानकारियां भी प्राप्त होंगी।
>> एक रेडियो सेट भी होगा, जिसकी फ्रिक्वेंसी अलग होगी। यह कमांडोज के बीच आपसी संचार को मजबूत करेगा।
(फिलहाल कमांडोज के पास एमपी-5 असॉल्ट रायफल, ग्लॉक पिस्टल, लाइट मशीनगन और रॉकेट लांचर होते हैं।)