Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

असम : ट्रेन में विस्फोट से दो की मौत

दिफू(असम). असम के कार्बीआंगलांग जिले के दिफू में मंगलवार को उत्तर-पूर्व के एक संदिग्ध उग्रवादी संगठन केएलएनएलएफ की हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई और 35 से अधिक घायल हो गए। इनमें से दौ मौतें ट्रेन में विस्फोट से हुईं जबकि एक हिंदीभाषी दंपती को गोली से उड़ा दिया गया।

जिले के एसपी एके शर्मा ने बताया कि बम को तिनसुकिया-लुमडिंग पैसेंजर ट्रेन की सामान्य बोगी के दरवाजे पर रखा गया था। उनके मुताबिक ट्रेन जब दिफू स्टेशन पहुंच रही थी, तभी टाइमर से विस्फोट हो गया। इससे दो लोगों की मौत हो गई और 35 घायल हो गए।

दो बम बरामद : पुलिस के अनुसार विस्फोट के एक घंटे बाद केएलएनएलएफ के दो उग्रवादियों ने जिले के दलमारा इलाके में हिंदीभाषी दंपती को गोली से उड़ा दिया और उनके बच्चे को घायल कर दिया। इसके साथ ही जिला मंडल कांग्रेस कार्यालय और दोकमोका स्टेशन के वेटिंग रूम में बम भी जब्त किए गए।

सुरक्षा कड़ी : उधर, राजधानी दिसपुर के गणोशगुड़ी इलाके के गणोश मंदिर में बम होने की खबर से हड़कंप मच गया। जांच करने पर यह खबर अफवाह साबित हुई। इन घटनाओं के बाद राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

केएलएनएलएफ की मांगें : केएलएनएलएफ ने अपनी 10 सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार को कार्बीआंगलांग जिले में रेलवे ट्रैक और राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 37 और 39 की आर्थिक नाकेबंदी का एलान किया है। इन मांगों में कार्बीआंगलांग के इलाके को दीमारजी से अलग करना भी शामिल है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: