Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosIndore Indore

असली मंडप में फेरे लेंगे नकली दूल्हा-दुल्हन!

इंदौर. सजा धजा मंडप होगा..। धोती-कुर्ता और तिलक लगाए पंडित होंगे। मंत्रोच्चर गूंजेंगे। सब कुछ असली होगा लेकिन सात फेरे लेने वाले दूल्हा-दुल्हन नकली होंगे। इसके अलावा यज्ञ भी होगा सोलह संस्कारों में से महत्वपूर्ण कई कर्म भी होंगे।

यह सब कुछ होगा शासकीय संस्कृत महाविद्यालय में। यहां पर कर्मकांड के विद्यार्थियों को विवाह सहित कई महत्वपूर्ण संस्कार का प्रायोगिक (प्रेक्टिकल ) करवाया जाएगा। कर्मकांड के विद्यार्थी कॉलेज के प्राध्यापक और बाहर से आए विद्वानों के सान्निध्य में यह प्रयोग करेंगे। विद्यार्थियों में से ही कोई दूल्हा बनेगा तो कोई दुल्हन। दोनों के माता-पिता भी बैठेंगे और शादी में जो-जो क्रियाएं होती हैं, उन्हें शास्त्रोक्त विधि से करवाया जाएगा। प्रायोगिक कर्म तीन दिन का होगा। यह कब होगा फिलहाल इसकी तारीख तय नहीं हुई लेकिन हवन कुंड और मंडप निर्माण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी विद्यार्थी ही मिलकर मंडप तैयार कर रहे हैं।

महाविद्यालय के कर्मकांड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनायक पांडे्य के मुताबिक विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान के लिए इस तरह का प्रयोग करवाया जाता है ताकि वे कर्मकांड के हर पहलू से पूरी तरह से वाकिफ हो सकें। कॉलेज में इस प्रयोग के माध्यम से शास्त्रोक्त विधि से शिक्षाएं दी जाती हैं।

प्राध्यापक गोपाल पुजारी के अनुसार तीन दिनी इस प्रायोगिक कर्म के लिए बाहर से भी विद्वानों को बुलवाया जाएगा ताकि विद्यार्थी शास्त्रोक्त विधि से कर्मकांड सीख सकें। उन्होंने कहा विवाह संस्कार के दौरान रस्मों की कई तरह की भ्रांतियां होती हैं, विभिन्न रस्मों को समझाने के साथ विद्यार्थियों की भ्रांतियों को भी दूर किया जाएगा। कई परिवारों में विवाह में चार फेरे होते हैं तो कई में सात फेरे इस बारे में भी शास्त्रोक्त जानकारी दी जाएगी।

तीन दिनी प्रयोग, उपनयन संस्कार, हवन भी सीखेंगे
डॉ. पांड्ेय के अनुसार तीन दिन के इस प्रायोगिक कर्म में विद्यार्थियों को सोलह संस्कारों में से प्रमुख विवाह संस्कार के अलावा उपनयन संस्कार, यज्ञ, वास्तुशांति आदि भी सिखाया जाएगा। पहले दिन गणपति पूजन, मातृका पूजन, कलश पूजन, षोड्षमातृका और नवग्रह मंडल पूजन सिखाया जाएगा। इसके अलावा दो दिनों में विवाह कर्म, यज्ञ आदि कर्म सिखाए जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: