Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosIndore Indore

‘आज सारी योजनाएं याद करवाकर ही जाऊंगा’

इंदौर. जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय का कक्ष। दोपहर साढ़े तीन बजे रहे थे। लोक शिक्षण संचालनालय के संयुक्त संचालक (जेडी) के.के. पांडे का प्रवेश, साथ में इंदौर जेडी ऑफिस के कुछ कर्मचारी भी। आते ही मैडम बताइये क्या चल रहा है? योजना अधिकारी कहां हैं? योजना अधिकारी वी.के.वैष्णव आते हैं तो पहला सवाल शासन की छात्रवृत्ति योजनाएं कितनी चल रही हैं, सबके नाम याद हैं? श्री वैष्णव का जवाब सर आठ का ध्यान है।

श्री पांडे- शासन 15 छात्रवृत्ति बांट रहा है। जो आदेश भेजा था वह लाइए। इसके बाद जेडी बोले, इस बार शासन ने सामान्य वर्ग के लिए भी छात्रवृत्ति शुरू की है। आज सारी योजनाएं डीईओ और योजना अधिकारी को याद करवाकर ही जाऊंगा। आपको याद होगी तभी तो प्राचार्र्यो को बताओगे। फोन का पूछा तो जिला शिक्षाधिकारी ने कहा वह तो डेड है सर। मोबाइल यूज कर लीजिए। इसके बाद श्री पांडे ने अन्य योजनाओं और आंकड़ों की भी पूछताछ की।

श्री पांडे ने भास्कर से चर्चा में बताया सभी जिलों का रोस्टर निरीक्षण है। धार में हो चुका है। आज यहां करने के बाद मंगलवार को उज्जैन में करना है। उन्होंने बताया इस बार निरीक्षण के लिए पूरी प्रक्रिया तय की गई है। जिले में ही एक विकासखंड का दल दूसरे विकासखंड में जाकर निरीक्षण करेगा।

इसी तरह एक जिले से दूसरे जिले और एक संभाग से दूसरे संभाग का। अंत में भोपाल की टीम भी सभी जगह जाकर स्कूलों को देखेगी। श्री पांडे इससे पहले संयुक्त संचालक कार्यालय, चिमनबाग भी पहुंचे। संयुक्त संचालक एस.बी. सिंह ने बताया श्री पांडे ने बैठक लेकर छात्रवृत्ति, निरीक्षण और परिक्षण की जानकारी ली है। श्री सिंह ने बताया लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 4 दिसंबर को सहायक संचालकों की बैठक बुलाई गई है। इसी में सभी बिंदूओं पर चर्चा होनी है। यह उसी की तैयारी के मद्देनजर हो रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: